अध्याय-समीक्षा
- परिवहन और संचार हमारी राष्ट्रिय अर्थव्यस्था की जीवन रेखाएँ हैं |
- भारत का सड़क जाल लगभग 23 लाख किमी. है |
- रेल वायु एवं जल परिवहन, समाचार पत्र, रेडियो, दूरदर्शन, इन्टरनेट आदि सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक है |
- स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग दिल्ली, मुंबई, चेन्नई तथा कोलकाता को आपस में जोड़ती हैं |
- प्रति सौ वर्ग किमी. क्षेत्र में सडकों की लंबाई को सड़क घनत्व कहते है |
- राष्ट्रिय राजमार्गों का रख-रखाव केन्द्रीय लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया जाता है |
- सीमा सड़क संगठन का कार्य सीमा पर स्थित सडकों का निर्माण और रख-रखाव करना है |
- भारतीय रेल परिवहन को 16 रेल प्रखंडों में बाँटा गया है |
- रेलवे को गज के आधार पर बड़ी लाइन तथा छोटी लाइन में बाँटा गया है|
- देश का 95 प्रतिशत व्यापार समुद्रों द्वारा होता है |
- वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण सन् 1953 में किया गया |
- पिछले तीन दशकों में भारत में पर्यटन उद्योग में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है |
- प्रत्येक वर्ष, भारत में 26 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं |