अभ्यास-समीक्षा
- उपन्यास साहित्य की एक आधुनिक विधा है।
- उपन्यास का विकास इंग्लैंड और फ्रांस से अठारहवी सदी में हुआ।
- पहला धारावाहिक उपन्यास सन् 1836 में छपा था।
- राष्ट्र की तरह उपन्यास भी कई संस्कृतियों को एक साथ इकट्ठा करता है।
- एमिली जोला का जर्मिनल (1885) खदान मजदूरों के शोचनीय हालात को दर्शाता है।
- पहला भारतीय उपन्यास मराठी भाषा में लिखा गया था |
- हिंदी उपन्यास का पाठक वर्ग देवकी नन्दन खत्री के लेखन से पैदा हुआ |
- पिकविक पेपर्स पत्रिका चार्ल्स डिकेन्स की पहली धारावाहिक पत्रिका थी |
- होरी और धनिया गोदान उपन्यास के प्रसिद्ध पात्र है |
- अंगुरिया बिनिमाय बंगाली में लिखा जाने वाला पहला उपन्यास था |
- आर कृष्णमूर्ति तमिल भाषा के लोकप्रिय ऐतिहासिक उपन्याकार रहे हैं |
- कादम्बरी का लेखक बाण भट्ट है |
- सौदामिनी उपन्यास उड़िया भाषा में हैं |
- इंदुलेखा उपन्यास मलयालम भाषा में लिखा गया |
- मेयर ऑफ़ केस्टर ब्रिज नामक उपन्यास के लेखक थामस हार्डी हैं |
- किस्तों में छपने वाले उपन्यास को धारावाहिक उपन्यास कहते हैं |
- हस्तलिखित किताबें पांडुलिपियाँ कहलाती है |
- उपदेशात्मक शैली में लिखे जाने के कारण परीक्षा गुरु उपन्यास अधिक लोकप्रिय नहीं हुआ |
- सरस्वती विजयम निम्न जाति के लोगों की तरक्की के लिए शिक्षा के महत्व पर बल को रेखांकित करता है |
- प्रेमचन्द्र के उपन्यासों के पात्र समाज के विभिन्न वर्गो से घुल-मिल गये है।
- निजी पत्रों के रूप में प्रकाशित उपन्यास को पत्रात्मक उपन्यास कहते हैं |
- प्रेमचन्द्र ने अपने उपन्यासों मे अभिजात वर्ग, जमींदार वर्ग, जमींदार मध्यवर्गीय किसान, मजदूर, नौकरी पेशा लोगों को लिया है।
- बंकिम चन्द्र चटर्जी ने आनंद मठ नामक प्रसिद्ध उपन्यास की रचना की है |
- साहस और शौर्यशाली अतीत के आहवान से युवा पीढ़ी में देश भक्ति का प्रचार हुआ।