अतिरिक्त - प्रश्न
प्रश्न 1: पारदर्शिता से क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर: लोकतंत्र मे निर्णय नियम/कानूनों के अनुसार लिए जाते हैं अगर कोई नागरिक यह जानना चाहे की निर्णय लेने में नियमों का पालन हुआ हैं या नहीं यह जाने का अधिकार हैं| इसके लिए प्रावधान होता हैं जैसे भारत में सूचना का अधिकार| इसे ही पारदर्शिता कहते हैं|
प्रश्न 2: एशिया के किस देश में लोकतंत्र को तानाशाही के ऊपर वरीयता नहीं दी जाती?
उत्तर: पाकिस्तान|
प्रश्न 3: लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों के सचेत रहने का क्या प्रमाण मिलता हैं?
उत्तर: लोकतंत्र में लोग सरकार से शिकायत करते हैं ताकि सरकार उनकी आवश्यकताओ को पूरा कर सके| इनमें सरकार के कार्यों की आलोचना भी होती हैं|
प्रश्न 4: किसी देश में आर्थिक विकास के मुख्य कारक क्या होते हैं?
उत्तर: जैसे देश की जनसँख्या का आकार, वैश्विक स्थिति, अन्य देशों से सहयोग और देश द्वारा निश्चित की गई आर्थिक प्राथमिकताओ पर निर्भर करता हैं|
प्रश्न 5: लोकतंत्र अन्य व्यवस्थाओ, जैसे तानाशाही से बेहतर हैं| क्यों?
उत्तर: इसमें निर्णय बेहतर तरीके से होते हैं क्योंकि उन पर बहस होती हैं|
प्रश्न 6: नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता के क्षेत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था का अन्य प्रणालियों की तुलना में क्या स्थान हैं? वर्णन कीजिए|
उत्तर: (i) गरिमा और स्वतंत्रता लोगों की इच्छा का आधार हैं| नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होते हैं किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता|
(ii) लोकतंत्र की विशेषता हैं कि इसकी जांच परख और परीक्षा का अन्त नहीं हैं|
(iii) महिलाओ के साथ गरिमा और समानता का व्यवहार लोकतंत्र की आवश्यक शर्त हैं|