अभ्याय - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित कथनों का मेल कराइए| रूढ़िबद्ध धारणाओं को कैसे चुनौती दी जा रही हैं, इस पर चर्चा कीजिए:
(क) दो डॉक्टर खाना खाने बैठे थे और 1. दमा का पुराना मरीज़ हैं|
उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करके
(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता 2. एक अंतरिक्ष यात्रि बनने किआ सपना जीती, वह मंच पर अंतत: पूरा हुआ|
(ग) संसार के सबसे तेज़ धावकों में से एक 3. अपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल लौटी थी|
(घ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसका 4. पुरस्कार लेने के लिए एक पहियों वालीकुर्सी पर गया|
उत्तर:
(क) - (3)
(ख) - (4)
(ग) - (1)
(घ) - (2)
प्रश्न: लड़कियाँ माँ - बाप के लिए बोझ हैं, यह रूढ़िबद्ध धारणा एक लड़की के जीवन को किस तरह प्रभावित करती हैं? उसके अलग - अलग पाँच प्रभावों का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: जब रूढ़िबद्ध लोग यह सोचते हैं कि लड़कियाँ माँ - बाप के लिए बोझ हैं, यह धारणा निम्नलिखित प्रकार से एक लड़की के जीवन को प्रभावित करती हैं -
1. लड़की अपने आपको परिवार परिवार पर बोझ समझने लगाती हैं जिससे वह हमेशा परेशान रहती हैं|
2. लड़की को परिवार में उचित प्यार तथा स्नेह नहीं मिलता हैं|
3. लड़की के पालन - पोषण तथा खाने - पीने पर उचित ध्यान नहीं दिया जाता हैं|
4. लड़कियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता हैं|
5. लड़कियों के बीमार होने पर उचित इलाज़ नहीं कराया जाता हैं|
प्रश्न: भारत का संविधान समानता के बारे में क्या कहता हैं? आपको यह क्यों लगता हैं कि सभी लोगों में समानता होना करूरी हैं?
उत्तर: भारत का संविधान समानता के बारे में कहता हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और समान अवसर प्राप्त हैं| लोग अपनी पसंद का काम चुनने के लिए स्वतंत्र हैं| सरकारी नौकरियों में सभी लोगों के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं| लोगों को अपने धर्म का पालन करने, अपनी भाषा बोलने, अपने त्यौहार मनाने और अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता हैं| सरकार सभी धर्में को बराबर महत्त्व तथा सम्मान प्रदान करेगी|
प्रश्न: कई बार लोग हमारी उपस्थिति में ही पूर्वाग्रह से भरा आचरण करते हैं| ऐसे में अक्सर हम कोई विरोध करने की स्थिति में नहीं रहते, क्योंकि मुंह पर तुंरत कुछ मुश्किल जान पड़ता हैं| अपने कक्षा को दो समूहों में बाँटिए और प्रत्येक समूह इस पर चर्चा करे कि दी गई परिस्थिति में वे क्या करेंगे:
(क) गरीब होने के कारण एक सहपाठी को आपका दोस्त चिढ़ा रहा हैं|
(ख) आप अपने परिवार के साथ टी.वी. देख रहे हैं और उनमें से कोई सदस्य किसी सदस्य किसी ख़ास धार्मिक समुदाय पर पूर्वाग्रहग्रस्त टिप्पणी करता हैं|
(ग) आपकी कक्षा के बच्चे एक लकड़ी के साथ मिलाकर खाना खाने से इनकार कर देते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि वह गंदी हैं|
(घ) किसी समुदाय के ख़ास उच्चारण का मज़ाक उड़ाते हुए कोई आपकों चुकुला सुनाता हैं|
(ड) लडके, लड़कियों पर टिप्पणी कर रहे हैं कि लड़कियाँ उनकी तरह नहीं खेल सकती|
उपयुर्क्त परिस्थितियों में विभिन्न समूहों ने कैसा बर्ताव करने की बात की हैं, इस पर कक्षा में चर्चा कीजिए, साथ ही इन मुद्दों को उठाते समय कक्षा में कौन - सी समस्याएँ आ सकती हैं, इस पर भी बातचीत कीजिए|
उत्तर: उपरोक्त सभी स्थितियों में पूर्वाग्रह हैं जो समानता के व्यवहार के विरूद्ध हैं -
छात्र अपने अध्यापक की सहायता से कक्षा को दो समूहों में बाँटे और उन प्रतिक्रियाओं के आधार पर उत्तर लिखे|