अध्याय - समीक्षा:
- भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि.मी. हैं|
- उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 कि.मी. हैंतथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से होकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 कि.मी. तक हैं|
- भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं| कर्क रेखा देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती हैं|
- 2 जून 2014 में तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना|
- भारत एक विशाल देश हैं| देश के 29 राज्यों एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेशों में बाँटा गया हैं|
- हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रुंख्लाओं में बाँटा जाता हैं| सबसे उत्तर में स्थित श्रुंखला को वृहत हिमालय या हिमादी कहते हैं|
- इसी श्रुंखला में विश्व की सबसे ऊँची शिखर हैं| मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित हैं|
- हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित हैं| ये मैदान समतल तथा सपाट हैं|
- भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महामरूस्थल स्थित हैं| यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल हैं| यहाँ वनस्पति की मात्रा बहुत कम हैं|
- उत्तर - पश्चिम में अरावली श्रुंखला स्थित हैं, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रुंखला हैं|
- पश्चिमी घाट के पश्चिम में तथा पूर्घी घाट के पूर्व में तटीय मैदान स्थित हैं| पश्चिम तटीय मैदान काफी संकरे हैं| पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौड़े हैं|
- महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं|
- बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्रापुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित हैं|
- भारत में दो द्वीपसमूह हैं - लक्षद्वीप द्वीपसमूह, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह|