अध्याय - समीक्षा:
- भारतीय उपमहाद्वीप में लोहे के प्रयोग की शुरूआत 3000 वर्ष पूर्व से हुई इनके कारण कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हुई|
- उत्तर भारत में प्रधान व्यक्ति ग्राम - भोजक जो कि सबसे बड़ा भूस्वामी होता था| ये पद वंशानुगत था| ये कर वसूली न्यायाधीश व पुलिस का काम भी करता था|
- छोटे किसान गृहपति कहलाते थे जो कि स्वंतंत्र थे| कुछ भूमिहीन कृषक भी थे|
- आहत सिक्के 500 साल पहले से अतिरिक्त में आये|
- मथुरा प्रमुख नगर था दो मुख्य मार्ग पर अवस्थित एक उत्तर पश्चिम से पूर्व की और, दूसरा उत्तर से दक्षिण की और जाने वाला मार्ग नगर में बहुत मंदिर थे उइस्में बौद्ध विहार व जैन मंदिर भी शामिल थे|
- उत्तर में वाराणसी व दक्षिण में मदुरै कपड़ों के उत्पादन के लिए प्रमुख|
- शिल्पकारों व व्यापारियों ने संघ का निर्माण किया जो कि श्रेणी कहलाती थी|
- लगभग 2200 - 1900 वर्ष पहले अरिकमेडु एक बन्दरगाह| यहाँ भूमध्यसागरीय क्षेत्र के अम्फोरा जैसे पात्र इसमें शराब व तरल पदार्था थे| यहाँ से रोमन लैंप, शीशे के बर्तन व लैंप की भी प्राप्ति हुई हैं|