अध्याय - समीक्षा:
- लगभग 3000 साल पहले कुछ लोग अश्वमेघ यज्ञ करवाकर राजा बने थे| आम जनता इस अनुष्ठान में राजा के लिए उपहार लाते थे| शूद्रों को इन अनुष्ठानों शामिल होने की अनुमति नहीं थी|
- जनपदों में लोग झोपड़ियों में रहते थे मवेशीपालते व फसल उपजाते थे| 2500 वर्ष पहले महाजनपद बनने लगे थे जिसकी राजधानियां किलेबंद होती थी| अब राजा स्थाई सेना| रखने लगे थे करों कि भी शुरूआत हुई| व्यापारियों, आखेटकों व पशुपालकों पर कर लगे|
- हल के फाल लोहे के बनने लगे थे|
- मगध: यहाँ जंगल व लोह अयस्क की खदाने थी दो शक्तिशाली शासक बिम्बिसार व अजातशत्रु महापह्र्नंद बाद में पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया गया|
- 2300 साल पहले सिकंदर मिस्त्र व पश्चिम एशिया को जीतता हुआ व्यास नदी के किनारे पहुंचा व मगध की और भी बढ़ना चाहता था परन्तु उसके सिपाहियों ने माना कर दिया|
- वज्जि (राजधानी - वैशाली) यहाँ गण शासन व्यवस्था - कई शासक एक साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते स्त्री व दासों को इन सभाओं में शामिल होने की इजाज़त नहीं थी| बुद्ध व महावीर गणों से संबंधित थे|