Exercise 7.1
Q1. छायांकित भाग को निरुपित करने वाली भिन्न लिखिए :
हल : (i) 2/4
(ii) 8/9
(iii) 4/8
(iv) 1/4
(v) 3/7
(vi) 3/12
(vii) 10/10
(viii) 4/9
(ix) 4/8
(x) 1/2
Q2. दी हुई भिन्न के अनुसार, भागों को छायांकित कीजिए :
हल :
Q3. निम्न में, यदि कोई गलती है, तो पहचानिए :
यह 1/2 है
यह 1/4 है
यह 3/4 है
हल : सभी रेखाचित्र बराबर नहीं बांटे गए है,
Q4. 8 घंटे एक दिन की कौन सी भिन्न है?
हल : 1 दिन में, = 24 घंटे
इसलिए, 8 घंटे का = 8/24 = 1/3
Q5. 40 मिनट एक घंटे की कौन सी भिन्न है ?
हल : 1 घंटे में = 60 मिनट,
इसलिए, 40 मिनट का = 40/60 = 2/3
Q6. आर्या, अभिमन्यु और विवेक एक साथ, बाँटकर खाना खाते हैं | आर्या दो सैंडविच लेकर आता है - एक सब्जी वाला और दूसरा जैम (jam) वाला | अन्य दो लड़के अपना खाना लाना भूल गए | आर्या अपने सैंडविचों को उन दोनों के साथ बाँटकर खाने को तैयार हो जाता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक सैंडविच में से बराबर भाग मिले |
(a) आर्या अपनी सैंडविचों को किस प्रकार बाँटे कि प्रत्येक को बराबर भाग मिले ?
हल : आर्य ने प्रत्येक सैंडविच को तीन बराबर भागों में बांटा और हर एक को एक भाग दिया |
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का कौन सा भाग मिलेगा ?
(b) 1 x 1/3 = 1/3
Q7. कंचन ड्रेसों (dresses) को रंगती है | उसे 30 ड्रेस रंगनी थीं | उसने अब तक 20 ड्रेस रंग ली हैं | उसने ड्रेसों की कितनी भिन्न रंग ली हैं ?
हल : कुल ड्रेस की संख्या = 30
उसके द्वारा ड्रेस रंग की संख्या = 20
उसने ड्रेस भिन्न रंगी = 20/30 = 2/3
Q8. 2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए | अभाज्य इनकी कौन- सी भिन्न हैं ?
हल : प्राकृत संख्या 2 से 12 तक = 12 2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12,
अभाज्य संख्या 2 से 12 तक = 2,3,5,7,11अभाज्य संख्या = 5/11
Q9. 102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए | अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन सी भिन्न है ?
हल : प्राकृत संख्या 102 से 113 तक :
102, 103, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 110, 111, 112, 113
अभाज्य संख्या 102 से 113 तक :
103, 107, 109, 113
अभाज्य संख्या = 4/12 = 1/3
Q10. इन वृत्तों की कौन सी भिन्नों में X है ?
हल : कुल वृत्तों की संख्या = 8 और भिन्न वृत्त 'X' = 4
भिन्न = 4/8
Q11. क्रिस्तिन अपने जन्म दिन पर एक सीडी प्लयेर (CD plyer) प्राप्त करती है | वह तब से सीडी इकठ्ठी करना प्रारंभ कर देती है | वह 3 सीडी खरीदती गई और 5 सीडी उपहार के रूप में प्राप्त करती है | उसके द्वारा खरीदी गई सीडी की संख्या, कुल सीडी की संख्या की कौन सी भिन्न है ?
Q11. कुल CD की संख्या = 3 + 5 = 8
खरीदी गई CD की संख्या = 3
भिन्न CD की संख्या संख्या = 3/8
उन CD की संख्या जो गिफ्ट के रूप में प्राप्त की गई है = 5/8