अध्याय-समीक्षा:
- कच्ची सामग्री जैसे फल और सब्जी, गेंहूँ दाल चावल जैसे अनाज हमें पादपों से प्राप्त होते हैं |
- कुछ अन्य खाद्य पदार्थ जैसे, दूध्, अंडा, मुर्गा, मछली, झींगा, मांस आदि हमें जंतुओं से प्राप्त होते हैं।
- गाय, बकरी तथा भैंस दूध् देने वाले कुछ सामान्य पशु हैं। दूध् एवं विभिन्न दुग्ध् उत्पाद जैसे कि मक्खन, क्रीम, घी, पनीर और दही का उपयोग संसार के प्रत्येक क्षेत्र में किया जाता है।
- भारत के विभिन्न प्रदेशों में खाए जाने वाले भोजन में बहुत अधिक विविधता है।
- हमारे भोजन के मुख्य स्रोत पौधे तथा जंतु हैं।
- जो जंतु केवल पादप खाते हैं, उन्हें शाकाहारी कहते हैं।
- जो जंतु केवल जंतुओं को खाते हैं, उन्हें मांसाहारी कहते हैं।
- जो जंतु पादप तथा दूसरे प्राणी, दोनों को ही खाते हैं, उन्हें सर्वाहारी कहते हैं।
- किसी भी खाद्य सामग्री में मिलाये जाने वाले सामग्रियों को संघटक कहते है | जैसे दूध, चावल, चीनी और पानी खाद्य पदार्थ खीर के संघटक हैं |
- बीज से शिशु पौधे का उगना अंकुरण कहलाता है |
- मधुमख्खियों द्वारा इक्कठा की गयी फूलों के मीठे रस को मकरंद (नेक्टर) कहते है जो बाद में शहद बन जाता है |
- पादपों के वे भाग जिन्हें खाया या पकाया जाता है उन्हें खाद्य (खाने योग्य) भाग कहते है | जैसे - फल, फुल, पत्ता, जड़ और तना इत्यादि |