अभ्यास - समीक्षा:
- विधानसभा के सदस्य को “विधायक या MLA(Member of Legislative)” बोला जाता है।
- हर राज्य कई निर्वाचन क्षेत्रों में बटा हुआ है।
- जैसे हिमाचल प्रदेश 68 निर्वाचन क्षेत्रों में बटा हुआ है।
- जिस राजनीतिक दल के विधायक आधे से अधिक(बहुमत) निर्वाचन क्षेत्रों में जीत जाते हैं।
- तो उस दल को सतापक्ष और कम सीट जितनेवाले को विरोधी पक्ष बोला जाता है।
- यह (विधानसभा) एक ऐसा स्थान होता है जहां सभी विधायक चाहे वे सताधारी हो या विरोधी दल के, विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए एकत्रित होते हैं।
- सदस्य, सरकार द्वारा कि गयी या न कि गयी प्रश्नों पर सवाल उठाते हैं।
- ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि विधायक समूहिक रूप से सरकार के काम के लिए उत्तरदायी होते हैं।
- दूसरी तरफ सारे विधायक जो विधानसभा में एक होते हैं, विधायिका कहलाते हैं।
- विधायिका के रूप में वे सरकार के कार्यकारी हिस्से को काम करने का अधिकार देते हैं और उनके काम कि जाँच भी करते हैं।
- वे लोग जो सत्ता में हैं जैसे मुख्यमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री इत्यादि उन्हें समस्याओं पर कार्यवाई करनी होती है।
- वे यह कार्य विभिन्न विभागों द्वारा करवाते हैं। जैसे लोक निर्माण, विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग इत्यादि।
- पूरे देश के लिए कानून संसद में बनाए जाते हैं।