अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न : 1 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये–
(क) विश्व में कौन – से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?
उत्तर: (i) गर्म रेगिस्तान एवं (ii) ठंडे रेगिस्तान|
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित हैं?
उत्तर: अफ्रीका|
(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्तिथियाँ क्या हैं?
उत्तर:
(i) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क हैं|
(ii) ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता हैंएवं रात को शून्य से 30° सेल्सियस नीचे चला जाता हैं|
(iii) यहाँ वर्षा बहुत कम होती हैं|
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या हैं?
उत्तर:
(i) गोंपा-दर्शन,
(ii) घास के मैदान व हिमनदों की सैर,
(iii) उत्सवों व अनुष्ठानों को देखना |
(च) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
उत्तर: धुल भरी आँधियों एवं गर्म जलवायु से बचने के लिए सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं|
(छ) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ?
उत्तर: शरापट (विलो), पॉप्लर, सेब, खूबानी एवं अखरोट|
प्रश्न : 2 सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए?
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित हैं?
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
उत्तर: (ii) उत्तरी|
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान हैं?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु
उत्तर: (ii) गर्म|
(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं?
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर: (ii) बौद्ध एवं मुसलमान|
(घ) रेगिस्तान की विशेषता हैं?
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
उत्तर: (i) विरल वनस्पति|
(च) लद्दाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध हैं?
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(iii) बौद्ध मठ
उत्तर: (iii) बौद्ध मठ|
(छ) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध हैं?
(i) गेहूँ
(ii) मकई
(iii) कपास
उत्तर: (iii) कपास|
प्रश्न : 3 निम्नलिखित स्तभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए?
(क) मरूघान (i) लीबिया
(ख) बेदुईन (ii) बौद्ध मठ
(ग) तेल (iii) हिमनद
(घ) गैंग्री (iv) जल के साथ गर्त
(च) लामयुरु (v) ठंडा रेगिस्तान
(vi) सहारा
उत्तर:
(i) - (घ)
(ii) - (ड.)
(iii) - (क)
(iv) - (ग)
(v) - (ख)
प्रश्न : 4 कारण बताइए:
(i) रेगिस्तान में अल्प वनस्पति होती है?
उत्तर: क्योंकि यहाँ की जलवायु अत्यधिक गर्म एवं शुष्क है|
(ii) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते है?
उत्तर: अपने आपको धुल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचाने के लिए|