अभ्यास-प्रश्न:
प्रश्न 1: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(i) वर्षण क्या हैं ?
उत्तर : वायुमंडल द्वारा पृथ्वी की सतह पर इकट्ठी हुई आर्द्रता को वर्षण कहते हैं | यह वर्षा, हिमपात, सहिम वृष्टि आदि के रूप में हो सकती हैं|
(ii) जलीय चक्र क्या हैं?
उत्तर : जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता हैं और महासागरो, वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता हैं, उसको जलीय चक्र कहते हैं|
(iii) तरंगो की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
उत्तर : (क) पवन की गति ,(ख) भूकंप ,(ग) ज्वालामुखी उद्गार और (घ) जल के नीचे भूस्खलन|
(iv) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन – से हैं?
उत्तर : (i) तापमान (ii) पृथ्वी का घूर्णन |
(v) ज्वार-भाटा क्या हैं तथा यह कैसे होते हैं?
उत्तर :
(i) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना ज्वार-भाटा कहलाता हैं|
(ii) सूर्य एवं चंद्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार-भाटे आते हैं|
(vi) महासागरीय धाराएँ क्या हैं?
उत्तर : महासागरीय धाराएँ निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहने वाली जल की धराये हैं|
प्रश्न 2: सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए –
(i) वह प्रक्रम जिसमे जल लगातार आपने स्वरूप को बदलता रहता हैं |
उत्तर : (क) जल चक्र |
(ii) सामान्येतः गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती :
उत्तर : (ख) भूमध्यरेखा के निकट |
(iii) दिन में दो बार नियम से महासगरिय जल का उठना एवं गिरना कहलाता हैं|
उत्तर : (क) ज्वर-भाटा |
प्रश्न : 3 निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ें बनाइए –
(i) कैस्पियन सागर (क) विशालतम झील
(ii) ज्वर-भाटा (ख) जल में आवधिक चढ़ाव एवं उतार
(iii) सुनामी (ग) तीव्र भूकंपी तरंगे
(iv) महासागरीय धाराएँ (घ) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल धाराएँ
उत्तर :
(i) (क)
(ii) (ख)
(iii) (ग)
(iv) (घ)
प्रश्न : 4 कारण बताइए-
(i) समुद्री जल नमकीन होता हैं?
उत्तर : क्योकि इसमें अधिकांशतः लवण के रूप में सोडियम क्लोराइड या खाने में उपयोग किया जाने वाला नमक घुला होता हैं|
(ii) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा हैं |
उत्तर :
(i) नदियों में कूड़ा-करकट फेंक दिया जाता हैं|
(ii) उद्योग से रसायन व प्रदूषित जल की निकासी नदियों में होती हैं|
(iii) खेतो से कीटनाशकों के हानिकारक जीवाणु जल द्वारा बहते हुए नदी में आकर मिलते है|
(iv) जली व अधजली लाशें तथा जानवर तालाब, नदी अथवा समुद्र में फेंक देते हैं|