अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न : 1 निन्म प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या हैं|
उत्तर:
(i) सड़क मार्ग,
(ii) रेलमार्ग,
(iii) जलमार्ग एंव
(iv) वायुमार्ग|
(ख) बस्ति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: बस्तियाँ वे स्थान हैंजहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं|
(ग) ग्रामीण लोगो के क्रियाकलाप क्या हैं?
उत्तर: (i) कृषि, (ii) म्त्स्यपालन, (iii) वानिकी, (iv) दस्तकारी एवं (v) पशुपालन |
(घ) रेलमार्ग के किन्ही दो गुणों के बारे में बताएँ?
उत्तर:
(i) रेलमार्ग द्वारा तीव्रता से एवं कम खर्च में लोगो का आवागमन संभव हैं|
(ii) रेलमार्ग द्वारा भरी सामान या कच्चा माल भरी मात्रा में खानों से औधोगिक क्षेत्रो तक तथा वहाँ से तैयार माल बाजार अथवा बंदरगाहों तक पहुँचाया जाता हैं|
(च) संचार से आप क्या समझाते हैं?
उत्तर: संचार दूसरो के पास तक सुचना पहुँचाने की प्रक्रिया हैं|
(छ) जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?
उत्तर: समाचार पत्रों, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगो के साथ संचार कर सकते हैं| इसलिए इनको जनसंपर्क माध्यम कहते हैं|
प्रश्न : 2 सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए –
(क) इनमे से कौन संचार का साधन नही हैं?
(i) टेलीफोन
(ii) पुस्तक
(iii) मेज़
उत्तर: (ii) पुस्तक|
(ख) इनमे से कौन सड़क का भूमिगत निर्माण हैं?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर: (iii) सब वे|
(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए , निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त हैं?
(i) जहाज़
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर: (i) जहाज़ |
(घ) यातायात का कौन सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नही करता?
(i) साइकिल
(ii) बस
(iii) हवाई जहाज़
उत्तर: (i) साइकिल|
प्रश्न : 3 निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
(i) इंटरनेट (क) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन ,व्यापर एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं|
(ii) नहर (ख) आसपास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(iii) नगरीय क्षेत्र (ग) अंतर्देशीय जलमार्ग
(iv) सघन बस्ती (घ) संचार का एक साधन
उत्तर:
(i) - (घ)
(ii) - (ग)
(iii) - (क)
(iv) - (ख)
प्रश्न : 4 कारण बताइए –
(i) आज विश्व सिमटता जा रहा हैं?
उत्तर: आज संपूर्ण विश्व से जुड़ने के लिए यातायात और अंचार के साधनों का काफी विकास हो गया हैं| परिवहन के साधनों के तीव्र विकास के फलस्वरूप विश्व के किसी भाग में पहुँचने में अब बहुत काम समय लगता हैं| संचार के साधनों के विकास के कारण अब पूरी पूरी दुनिया के देश आपस में जुड़ गए हैं| अब टेलीफोन, इंटरनेट आदि साधनों से किसी भी देश में सपर्क स्थापित कर सकते हैं| यातायात के साधनों और संचार के साधनों से किसी भी देश में सपर्क स्थापित कर सकते हैं| यातायात के साधनों और संचार के साधनों ने ही सम्पूर्ण विश्व को छोटा बना दिया हैं|
प्रश्न : 5 क्रियाकलाप -
(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखे कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं|
1. परिवहन के दो से अधिक साधन|
2. परिवहन के तीन से अधिक साधन|
3. पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं|
(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे?
1. आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए| आप डॉक्टर को कैसेसूचित करेंगे?
2. आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती हैं| आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुँचाएँगे?
3. आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारन आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे| आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे?
4. आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयाँर्क घूमने जा रहा हैं| आप उसके साथ प्रतिदिन किस एस्न्पर्क में रहेगे?
उत्तर:
(क) अपने सहपाठियों एवं अध्यापक की सहायता से कीजिए|
(ख) (i) टेलीफोन, (ii) समाचार - पत्र/पत्रिका, (iii) पत्र द्वारा, (iv) टेलीफोन/ इंटरनेट|