अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न : 1 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये –
(i) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित हैं|
उत्तर: दक्षिण अमेरिका |
(ii) अमेज़न बेसिन के लोग कौन – सी फसलें उगाते हैं?
उत्तर:
खाद्य फसलें – टेपियोका , अनन्नास , शकरकंद , मैनियोक |
नगदी फसलें – कॉपी , मक्का , एवं कोको |
(iii) अमेज़न के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर: (i) टूकन , (ii) गुंजन पक्षी ,(iii) रंगीन पंखो वाले पक्षी एवं (iv) भोजन के लिए बड़ी चोंच
वाले पक्षी |
(iv) गंगा नदी के तट पर कौन – से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर: (i) इलाहाबाद, (ii) कानपूर, (iii) वाराणसी, (iv) लखनऊ, (v) पटना और (vi) कोलकाता |
(v) एक सिंह वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र के मैदानों में (असम)|
प्रश्न : 2 सही उत्तर पर सही का निसान लगाइए |
(i) टूकन क्या हैं?
(क) पक्षी|
(ख) पशु
(ग) फ़सलें
उत्तर: (क) पक्षी|
(ii) मैनियोक यहाँ का मुख्य भोजन हैं?
(क) गंगा बेसिन
(ख) अफ्रीका
(ग) अमेज़न
उत्तर: (ग) अफ्रीका|
(iii) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित हैं?
(क) ऑरेन्ज
(ख) हुगली
(ग) भागीरथी
उत्तर: (ख) हुगली|
(iv) देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं?
(क) शंकुधारी वृक्ष
(ख) पर्णपाती वृक्ष
(ग) क्षुप
उत्तर: (क) शंकुधारी वृक्ष|
(v) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?
(क) पर्वतों
(ख) डेल्टा क्षेत्रों में
(ग) अमेज़न में
उत्तर: (ख) डेल्टा क्षेत्रो में|
प्रश्न : 3 निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
(i) सूती कपड़े (क) असम
(ii) मलोका (ख) रेशम कीटपालन
(iii) पिरान्या (ग) ढालू छत
(iv) रेशम कीट (घ) गंगा के मैदान
(v) काजीरंगा (ड.) मत्स्य
उत्तर:
(i) - (घ)
(ii) - (ग)
(iii) - (ड.)
(iv) - (ख)
(v) - (क)
प्रश्न : 4 कारण बताइए –
(i) वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं?
उत्तर: विकास की गतिविधियों हेतु वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं|
(ii) गंगा – ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती हैं?
उत्तर: गंगा - ब्रह्मपुत्र क मैदानों में धान की कृषि अधिक होने के कई कारण हैं:
1. इन क्षेत्रों में 100 से. मी. से अधिक वर्षा होती हैं|
2. इस क्षेत्र में जलोढ़ मिट्टी पाई जाति हैं जो शान के लिए उपयुक्त होती हैं|
3. इन क्षेत्रों में सस्ते श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं|
प्रश्न : 5 मानचित्र कौशल -
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ| दोनों नदियों की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ|
उत्तर:
(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचे| भूमध्य रेखा पर स्थित देशों को चिहित करें|
उत्तर: