अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न : 1 निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये –
(क) उत्तर – अमेरिकी शीतोष्ण घासस्थल को क्या कहाँ जाता हैं?
उत्तर: प्रेअरी|
(ख) उत्तर अमेरिकी घासस्थल के पशु चरागाह को क्या कहते हैं?
उत्तर: रैंच|
(ग) वेल्ड में बहने वाली नदियों के नाम बताइए?
उत्तर:
(i) ऑरेंज नदी और
(ii) लिम्पोपो नदी|
(घ) वेल्ड में वर्षा ऋतु कब आती हैं?
उत्तर: वेल्ड में वर्ष ऋतु नवम्बर से फरवरी के बीच ग्रीष्म कालीन महीनो में होती हैं|
(च) दक्षिण अफ्रीकी घसस्थल के लोगो का मुख्य व्यवसाय क्या हैं?
उत्तर:
(i) भेड़ पालन,
(ii) दुग्ध उत्पादन एवं
(iii) खनन|
प्रश्न : 2 सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए –
(क) मिसिसिपी नदी अपवाहित करती हैं?
(i) कनाडा
(ii) अफ्रीका
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर: (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका|
(ख) ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत किसे घेरते हैं?
(i) प्रेअरी
(ii) वेल्ड
(iii) पंपास
उत्तर: (ख) वेल्ड|
(ग) मेरिनो प्रजाति हैं?
(i) मछली
(ii) हाथी
(iii) भेड़
उत्तर: (ग) भेड़|
(घ) किंबरले किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii) प्लैटिनम
उत्तर: (क) हीरा|
प्रश्न : 3 निम्नलिखित स्तभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
(i) काओबॉय (क) लोहा एवं इस्पात
(ii) सोना (ख) प्रेआरी
(iii) कुडू (ग) गर्म पवन
(iv) चिनूक (घ) जोहांसबर्ग
(v) यला (ड.) पशु
उत्तर:
(i) - (ख)
(ii) - (घ)
(iii) - (ड.)
(iv) - (ग)
(v) - (क)
प्रश्न : 4 कारण बताइए –
(i) प्रेअरी को "विश्व का धान्यागार" कहा जाता हैं?
उत्तर: इस प्रदेश में उपजाऊ भूमि और गेहूँ के लिए अनुकूल जलवायु पाई जाती हैं तथा यह प्रदेश संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी भाग और कनाडा के दक्षिणी भाग में स्थित हैं| यह प्रदेश काफी विक्सित क्षेत्र हैं, इसलिए यहाँ के किसान कृषि वैज्ञानिक विधियों एवं ट्रैक्टर, हारवेस्टर तथा कंबाइन के उपयोग करके गेहूँ की फसल को अधिक मात्रा में उगाते हैं| गेहूँ के अत्यधिक उत्पादन के कारण प्रेअरी को विश्व का धान्यागार भी कहते हैं|
(ii) वेल्ड में ऊनी उधोग का विकास?
उत्तर:
1. वेल्ड का अधिकात्यर भाग घास से ढंके हुए हैं|
2. भेड़ पालन यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय हैं| मेरिनों भेड़ एक लोकप्रिय प्रजाति हैं और इससे काफी अच्छा ऊन मिलता हैं|
3. यहाँ शीत ऋतु ठंडी एवं शुष्क होती हैं| इस दौरान तापमान 5o सेल्सियस से 10o
सेल्सियस के मध्य रहता हैं तथा ग्रीष्म ऋतु काफी छोटी होती हैं, इसलिए यहाँ ऊनी वस्त्र की माँग काफी अधिक होती हैं|