प्रश्न-अभ्यास
कविता से :-
प्रश्न 1. कवि ने अपने आने को 'उल्लास' और जाने को 'आंसू बनकर बह जाना' क्यों कहा है?
उत्तर: कवि ने अपने आने को उल्लास इसलिए कहते है, क्योंकि जहाँ भी वह जाता है, मस्ती का आलम लेकर जाता है, वहां लोगो के मन प्रसन्न हो जाता है| परंतु जब वह उस स्थान को छोड़ कर आगे जाता है| तब उसे तथा वहां के लोगो को दुःख होता है, विदाई के क्षणों में उसकी आँखों से आंसू बह निकलते है|
प्रश्न 2. भिखमंगो की दुनिया में बेरोक प्यार लुटनेवाला कवि ऐसा क्यों कहते है कि वह अपने ह्दय पर असफलता का एक निशान भार की तरह लेकर जा रहा है? क्या वह निराश है या प्रसन्न है?
उत्तर: कवि ऐसा इसलिए कहते है कि वह उनके (भिखमंगी के) जीवन में खुशियाँ भरना चाहता है| परंतु वे खुशियाँ अल्प समय के लिए होती है| कवि उन्हें चचारकालीन बनाना चाहता है| अपने इस प्रयास में असफल होने पर वह उसे अपनी ह्दय पर असफलता का बोझ मानता है| इससे कवि की निराशा प्रकट होती है|
प्रश्न 3. कविता में ऐसी कौन-सी बात है| जो आपको सबसे अच्छी लगी?
उत्तर: कविता में सबसे अच्छी बात कवि का जीवन की जीने का नजरिया है| वह हर परिस्थिति में खुश रहना चाहता है| ऐसा व्यक्त विषम परिथितियों में भी खुश रहना जाता है|
कविता से आगे:-
• जीवन में मस्ती होनी चाहिए, लेकिन कब मस्ती हानिकारक हो सकती है? सहपाठियों के बीच चर्चा कीजिए|
उत्तर: यह सही है कि जीवन में मस्ती अर्थात मजा होना चाहिए क्योंकि इससे ही व्यक्ति के जीवन में आनंद अनुभव करता है| लेकिन यदि हमारे द्वारा की गई मस्ती किसी को नुकसान पहुंचाए तो हम उसे मस्ती का नाम नही देगे|