अध्याय-समीक्षा
- सजीवों के संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते है।
- माइक्रोस्कोप एक यंत्र है जिससे कोशिका को देखा जा सकता है।
- वह जीव जो एक ही कोशिका से बना हो वह एक कोशिकीय जीव कहलाता है। जैसे - अमीबा और पारामिशियम ।
- कोशिका के साइटोप्लाज्म में कोशिकांग पाए जाते है |
- एक ही प्रकार के कार्य करने वाले कोशिकाओं के समुह को उतक कहते है।
- पादप कोशिका : इसमें कोशिका भिति उपस्थित रहता है, इसमें हरितलवक पाया जाता है। तथा केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित रहती है।
- जंतु कोशिका : इसमें कोशिका भिति अनुपस्थित रहता है, इसमें हरितलवक नहीं पाया जाता है तथा केन्द्रक झिल्ली उपस्थित रहती है।
- कोशिका के मुख्य अंगक कोशिका झिल्ली , कोशिका द्रव्य और केन्द्रक है।
- जीन क्रोमोसोम या गुणसूत्रा के द्वारा वहन किया जाता है यह अनुवांशिक गुणों को माता पिता से संतति में स्थांतरण को नियंत्रित करता हैं।
- जीवित कोशिका के अंदर के सभी भागों को प्रोटोप्लाज्म कहा जाता हैं ।
- क्रोमोसोम या गुणसूत्रा केवल कोशिका विभाजन के समय ही देखा जा सकता है।
- कोशिका के प्रोटोप्लाज्म को कोशिका का जीवित पदार्थ कहा जाता है ?
- हरे रंग के प्लास्टीड को क्लोरोप्लास्ट कहते है । कार्य: (i) यह पतों को हरा रंग प्रदान करता है। (ii) यह प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक है।
- केन्द्रक में धागे जैसी संरचना पाई जाती है जिन्हे क्रोमोसोम या गुणसूत्र कहते है।
- वे जीव जिनकी कोशिकाओं के केन्द्रक झिल्ली होती है उन्हे युकैरियोट्स कहते है।
- वे जीव जिनकी कोशिकाओं के केन्द्रक, झिल्ली विहीन होती है उन्हे प्रोकैरियोट्स कहते है।
- कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले कोशिकांगों के नाम:(i) माइटोकाॅड्रिया (ii) गाल्जी बाॅडी (iii) रिक्तिका (iv) राइबोसोम (v) लाइसोसोम |
- जिस प्रकार विभिन्न ईटों को जोड कर भवन का निर्माण किया जाता है। उसी प्रकार विभिन्न कोशिकाएँ एक दूसरे से जुड कर प्रत्येक शरीर का निर्माण करती है। ईट भवन का संरचनात्मक इकाई होता है ठीक उसी प्राकर कोशिका उतक का , उतक अंगों का, और कई अंग मिलकर एक शरीर बनाती है। इस प्रकार कोशिका सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है ।