प्रनावाली 4.1
Q1. एक नोटबुक की कीमत एक कलम की कीमत से दो गुनी है। इस कथन को निरूपित करने के लिए दो चरों वाला एक रैखिक समीकरण लिखिए।
(संकेत मान लीजिए, नोटबुक की कीमत x रु है और कलम की कीमत y रु है)।
हल :
माना पेन की कीमत = y रुपया है
और नोटबुक की कीमत = x रुपया है
प्रश्नानुसार,
नोटबुक की कीमत = 2 ( पेन की कीमत )
x = 2y
⇒ x - 2y = 0
Q2. निम्नलिखित रैखिक समीकरणों को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त कीजिए और प्रत्येक स्थिति में a, b और c के मान बताइए :
(i) 2x + 3y = 9.35
(ii) x –5y– 10 = 0
(iii) –2x + 3y = 6
(iv) x = 3y
(v) 2x = –5y
(vi) 3x + 2 = 0
(vii) y – 2 = 0
(viii) 5 = 2x
हल:
(i) 2x + 3y = 9.35
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ 2x + 3y - 9.35 = 0
अत: a = 2, b = 3, c = - 9.35
हल: (ii) x –5y – 10 = 0
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ x –5y – 10 = 0
अत: , a = 1, b = -5, c = -10
हल: (iii) –2x + 3y = 6
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ –2x + 3y – 6 = 0
अत:, a = – 2, b = 3, c = – 6
हल: (iv) x = 3y
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ x - 3y = 0
अत:, a = 1, b = –3, c= 0
हल: (v) 2x = –5y
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ 2x + 5y = 0
अत:, a = 2, b = 5, c = 0
हल: (vi) 3x + 2 = 0
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ 3x + 0.y + 2 = 0
अत:, a = 3, b = 0, c = 2
हल: (vii) y – 2 = 0
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ 0.x + y – 2 = 0
अत:, a = 0, b = 1, c = -2
हल: (Viii) 5 = 2x
दिए गए समीकरण को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त करने पर
⇒ 2x - 5= 0
अत:, a = 2, b = 0, c = -5