मुख्य बिंदु:-
- लोकतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें जिसमें शासकों का चुनाव लोग कार्टा है |
- लोकतंत्र के तीन मूल्य स्वतंत्रता, समानता और न्याय से हैं |
- लोकतंत्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं : (i) इसमें जनता शासकों का चुनाव करती हैं | (ii) लोकतंत्र में चुनाव सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के आधार पर किया जाता है | (iii) लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होता है |
-
एक लोकतान्त्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है |
(i) ऐसी सरकारें जनता द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव द्वारा चुनी हुई होती है |
(ii) लोकतांत्रिक सरकार जनता और संविधान के प्रति जबाबदेह होती है |
-
समय-समय पर जो संविधान में परिवर्तन लाया जाता है, उसे ही संविधान संशोधन कहते है |